गढ़वा रविवार 22 दिसंबर को ग्राम बौलिया रंका के मैदान में हर साल की तरह इस साल भी गोवावल प्रिमियर लीग का शुभारंभ हुआ।
पहला मैच:
उद्घाटन मैच कुंडी और तिलदाग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंडी की टीम ने 55 रन बनाए। जवाब में तिलदाग की टीम ने 8 ओवर में 60 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। इस मैच में "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार तिलदाग टीम के आदित्य को दिया गया। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कुंडी की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
दूसरा मैच:
आज का दूसरा मुकाबला पलामू पुलिस और बनपुरवा के बीच खेला गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:
उद्घाटन समारोह में गढ़वा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, पूर्व मुखिया अरुण दुबे, प्रभा शंकर दुबे, पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर उपाध्याय, मुरली श्याम तिवारी, नितिन तिवारी, चंद्रिका तिवारी, सुनील तिवारी, गोपाल तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, नारायण तिवारी, अवधेश तिवारी, अशोक तिवारी, बुद्धदेव तिवारी, शशिमणि पांडेय और बौलिया रंका पंचायत के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की भूमिका:
इस लीग के सफल आयोजन के लिए पंकज तिवारी के नेतृत्व में गोवावल क्रिकेट कमिटी के सदस्य साकेत तिवारी, मंतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी, अजीत तिवारी, अभिनव तिवारी, अमित तिवारी, और सतीश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच संचालन:
मैच में अंपायरिंग का कार्य मंतोष तिवारी (जान) और अभिषेक कुमार तिवारी ने संभाला। स्कोरिंग राजन कुमार ने की, जबकि उद्घोषक की भूमिका मनोज तिवारी ने निभाई।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।