गढ़वा:– गढ़वा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण ने की। उन्होंने प्रखंड कर्मियों को निर्देश दिया कि पूरे सप्ताह आमजनों से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित करें।
रणधीर कुमार भारती का मामला
बैठक के दौरान सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत संग्रहेखुर्द निवासी रणधीर कुमार भारती द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन दिया गया। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की जा रही है और निर्माणाधीन अबूआ आवास को क्षति पहुंचाई जा रही है। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले को सदर थाने को भेजते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में प्रधान सहायक राजीव दुबे, नाजिर विवेक गौतम, बीपीओ सरिता कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिखा कुमारी, सहायक अभियंता देवनाथ गौतम, और अन्य अधिकारी व पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सभी ने सुशासन सप्ताह के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम देने का संकल्प लिया।