सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़वा पुलिस एसोसिएशन शाखा के उपचुनाव में नए पदाधिकारियों का चयन



गढ़वा। पुलिस केंद्र गढ़वा में पुलिस एसोसिएशन शाखा गढ़वा का उपचुनाव निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक रोहित कुमार चौबे, उपाध्यक्ष पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, और संयुक्त सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक उदय सिंह को नवनिर्वाचित किया गया।

चुनाव की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। इस चुनाव के परिचारी प्रवर और पर्यवेक्षक सह चुनाव पदाधिकारी के रूप में पुलिस एसोसिएशन शाखा पलामू के अध्यक्ष सुरेश कुमार ओझा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह उपचुनाव गढ़वा पुलिस एसोसिएशन के संगठनात्मक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Share on WhatsApp