सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़वा: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती


गढ़वा-रंका मार्ग (एनएच 343) पर बजनव घाटी के पास एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा मेहता और चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ो गांव निवासी रंजन मेहता के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से रंका से गढ़वा जा रहे थे। इस दौरान बजनव घाटी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद कर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
Share on WhatsApp