सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kandi गढ़वा में जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला आयोजित



गढ़वा :– जिला मत्स्य कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने किया। कार्यशाला में करीब 200 मत्स्य कृषक, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य मित्र और केज पालक उपस्थित रहे। यह आयोजन माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों में हो रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत किया गया।

उप विकास आयुक्त ने गढ़वा जिले के अन्नराज जलाशय में 30 केज लगाने की घोषणा करते हुए मत्स्योद्योग को जिले की पहचान बनाने का आह्वान किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे ने योजनाओं की जानकारी देते हुए मत्स्य बीज उत्पादन पर किसानों से फीडबैक लिया।

प्रगतिशील मत्स्य पालकों ने साझा किए अनुभव
कार्यशाला में प्रगतिशील मत्स्य पालक मनोज चौधरी और विनोद चौधरी ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही, चन्देश्वरी साहनी ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मछुआरों को प्रेरित किया।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
कौशल किशोर, मनीष कुमार (CSC, जिला प्रबंधक), चन्देश्वरी साहनी (मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक) समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यशाला में उपस्थित रहे।
Share on WhatsApp