सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली पोल और तार समस्या को लेकर भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने सौंपा माँग पत्र



गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों और आम जनता की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने बिजली पोल और कवर तार लगाने के लिए एसी साहब को माँग पत्र सौंपा। यह पहल मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में की गई।

मंडल अध्यक्ष ने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मोहल्लों का निरीक्षण करें और जहां-जहां पोल टूटे हुए हों, तार लुज हो या पोल और तार न हों, उन स्थानों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। इस आधार पर माँग पत्र सौंपा गया।

सक्षम पदाधिकारियों का आश्वासन:
पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि माँग पत्र पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि यदि और भी लिस्ट प्राप्त होती है, तो उस पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राशि माँगने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग:
जनता की शिकायत पर यह भी सामने आया कि बिजली के पोल और तार लगाने के लिए ठेकेदारों द्वारा अवैध राशि की माँग की जा रही है। इस पर अधिकारियों ने ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, बंधु राम, शुभम गुप्ता, मनोज महतो, संतोष कश्यप और विशाल गुप्ता मौजूद रहे।

यह पहल नगर परिषद क्षेत्र के बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी। जनता ने भाजपा नगर मंडल के इस कदम की सराहना की है।
Share on WhatsApp