सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बढ़ती ठंड में राहत: उपायुक्त ने देर रात जरूरतमंदों के बीच वितरित किए कंबल


गढ़वा: ठंड के प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर ने कल देर रात गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। वितरण अभियान मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रंका मोड़ जैसे स्थानों पर चलाया गया। कंबल पाकर लाभुकों ने जिला प्रशासन का आभार जताया और इसे ठंड से राहत का माध्यम बताया। इस दौरान उपायुक्त के साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share on WhatsApp