सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित



 उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलिन कुमार और सचिव रवि चौधरी के आदेश से 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत 23 दिसंबर 2024, को परियोजना +2 उच्च विद्यालय, अटौला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने बाल अधिकार, महिलाओं के अधिकार और सावित्रीबाई फुले के जीवन और योगदान पर चर्चा की। पीएलवी रामाशंकर चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया और गीत के माध्यम से पर्यावरण स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने बाल मजदूरी, बाल तस्करी, पालन-पोषण एवं देखरेख अधिनियम, यौन शोषण और दहेज उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। पीएलवी उमाशंकर द्विवेदी ने बाल विवाह, बाल संरक्षण और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पीएलवी संगीता सिन्हा ने बालिकाओं से संबंधित "गुड टच और बैड टच" की जानकारी दी और कम उम्र में बच्चों के लिव-इन रिलेशनशिप से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया। नव चयनित पीएलवी अरविंद कुमार मिश्रा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और बच्चों द्वारा किए जा रहे अपराधों की रोकथाम पर चर्चा की।

पीएलवी रविंदर यादव ने असहाय, पीड़ित और वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक - शर्मा राम, तस्लीम अंसारी, करुणा तिवारी, पूजा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी, समाजसेवी प्रभात तिवारी, और लगभग 200 बच्चे उपस्थित थे।
Share on WhatsApp