गढ़वा जिले के संगत मोहल्ला स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में कृष्ण जी और राधा जी के मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मंदिर प्रबंधक मुरली श्याम सोनी ने जानकारी दी कि 27 दिसंबर की सुबह जब मंदिर का गेट खोला गया, तो भगवान राधे कृष्ण का 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट गायब पाया गया।
पहले भी हो चुकी है चोरी
यह पहली बार नहीं है जब मंदिर में चोरी हुई हो। इससे पहले भी मंदिर से पीतल के बर्तन और घंटी चोरी हो चुके हैं। इन घटनाओं से मोहल्ले के लोग भयभीत और चिंतित हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत
चोरी की इस घटना के संबंध में गढ़वा पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की गई है।
मोहल्ले के लोगों की चिंता
मोहल्ले के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।