गढ़वा:– जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने शुक्रवार को नए समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
प्रमुख मामले:
1. गढ़वा शहर: गोविंद स्कूल रोड पर अवैध दुकान लगाने से हो रही ट्रैफिक समस्या को लेकर सतीश कुमार और अजीत कुमार ने उपायुक्त से जाम से मुक्ति दिलाने का आग्रह किया।
2. रमना प्रखंड: करचा ग्राम के पुट्टू वियार ने मकान के हिस्से और मुआवजे में छोटे भाई द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत की।
3. ग्राम सलेया: धर्मेंद्र शर्मा ने मौरूसी भूमि का केवाला नहीं होने की समस्या को रखा।
जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, मुआवजा, रोजगार और अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।