सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गढ़वा: अतिक्रमण के खिलाफ भाजपा नगर मंडल ने सौंपा मांग पत्र, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी



गढ़वा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को अतिक्रमण के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना के गढ़वा नगर परिषद बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।

नगर मंडल का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने से छोटे व्यवसायियों के जीविकोपार्जन पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे आम व्यापारी भुखमरी की स्थिति का सामना कर सकते हैं। भाजपा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अतिक्रमण हटाने के लिए स्पष्ट मापदंड तय करें और व्यवसायियों को सूचित करें ताकि वे अपनी सामग्री को दुकान के बाहर उचित तरीके से रख सकें।

व्यक्ति विशेष को निशाना न बनाने की मांग
भाजपा नगर मंडल ने जिला प्रशासन से अपील की है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में किसी व्यक्ति विशेष को निशाना न बनाया जाए। रोड मापी का एक नियम निर्धारित कर इसे सभी पर समान रूप से लागू किया जाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
अगर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में देवेंद्र गुप्ता, टींकू गुप्ता, राजू कुशवाह, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, जयंत पांडे, अंकित सोनी, राजू सोनी, संजय केशरी, कुशल केसरी और राकेश शंकर गुप्ता शामिल थे।
Share on WhatsApp