सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ( IMC ) स्थापित करने से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

गढ़वा सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला के भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ( IMC ) स्थापित करने से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

श्री राम ने कहा कि राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कॉर्पोशन (NICDC ) के तहत (Amritsar Kolkata Industrial) प्रोजेक्ट का झारखंड राज्य में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) स्थापित करने का निर्णय केन्द्र सरकार के द्वारा लिया जा चुका है एवं राज्य सरकार को सूचित भी किया जा चुका है। परन्तु दुर्भाग्यवश राज्य सरकार पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला के भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) स्थापित न कर बोकारो में स्थापित कराना चाहती है, परन्तु ध्यान देने योग्य बात यह है कि सेल के द्वारा जो भवनाथपुर में जमीन ऑफर की गयी है (1180 हेक्टेयर) वह बोकारो स्थित जमीन (करीब 700 हेक्टेयर) से कहीं ज्यादा है जो भविष्य में यदि इस IMC का विस्तार आवश्यक हो तो उसके लिए जमीन की उपलब्धता हो सके। साथ ही यह कहना अप्रासंगिक नहीं होगा कि गढ़वा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में से एक है और प्रधानमंत्री का विचार है कि आकांक्षी जिलों में विकास का कार्य तेज गति से चले ताकि कि वे आकांक्षी जिलों की सूची से निकलकर विकसित जिलों की श्रेणी में आ खड़े हो।

माननीय सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार से माॅग करता हॅू कि गढ़वा जिला के भवनाथपुर में (IMC) स्थापित करने से संबंधित निदेश राज्य सरकार को देने ।
Share on WhatsApp