सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा नगर मंडल गढ़वा द्वारा 2024 सदस्यता अभियान पर कार्यशाला आयोजित



गढ़वा: भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा पुरानी बाजार स्थित रुकमणी साहू धर्मशाला में 2024 के सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने की।

कार्यशाला में यह तय किया गया कि 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक चलाया जाएगा। हर बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी संदर्भ में सभी बूथ अध्यक्षों को बुलाकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में आगामी 26 दिसंबर को 'बाल वीर दिवस' के रूप में मनाने और हर बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इस कमेटी में चार महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के दौरान अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर लखन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, बंधू राम, सोनू कुमार, राजू कुमार, बबलू कुमार, विशाल गुप्ता, आशीष कश्यप, अभिषेक कश्यप, डॉ. सतेंद्र कुमार, और सुदर्शन मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Share on WhatsApp