सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बसपा प्रत्याशी अजय मेटल ने रोड शो कर दिखाया शक्ति प्रदर्शन, मांगा लोगों से समर्थन

रमकंडा (गढ़वा) : बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल के समर्थन में बसपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओ ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में रोड शो निकाला। यह रोड शो रमकंडा प्रखण्ड के जासोबार से प्रारंभ कर हरहे, चपरी, उदयपुर, कुंदगा बघमरी, रक्सी, नुन्दाग, मुरली मंगरही, होते हुए रमकांडा मुख्य बाजार तक की बाइक यात्रा तय की। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी श्री मेटल ने अपील करते हुए जनसमर्थन मांगा और कहा कि आने वाले 13 नवंबर को अपने अपने बूथ पर जाकर ईवीएम मशीन के क्रम संख्या एक पर हाथी छाप पर बटन दबाकर अपने घर के बेटा को आर्शीवाद देकर जीत सुनिश्चित करें। ताकि आपके हक अधिकार के लिए लड़े तथा आपके मान स्वाभिमान का रक्षा कर सके। आगे यह भी कहा कि आज़ादी से आज तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस,राजद, और झामुमो की सता रही है पर कोई भी गरीब हक अधिकार नहीं दिया सिर्फ़ लूट और भ्रष्टाचार हुआ है जिससे आज भी यहां की गरीब, मजदूर, किसान, दलित आर्थिक मंदी के दौर से जूझ रहा है। वहीं रमकंडा बाजार में बसपा के स्टार प्रचारक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार रवि ने कहा कि बसपा को ...

तुकबेरा और ईटको में सपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

नावा बाजार। पलामू। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सपा का नावा बाजार प्रखंड के तुकबेरा और इटको में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमे शोभा पाल ने कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर करते हुए कही की इस बार विश्रामपुर मझिआव विधानसभा प्रत्यासी अंजू सिंह को विधायक के रूप में चुनने का काम करे ताकि क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो सके।  मौके पर विनोद विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, प्रिंस सिंह, के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

500 से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से 500 से अधिक युवाओं ने झामुमो का दामन थाम लिया। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।   मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरा झारखंड झामुमो मय हो गया है। इस बार विधानसभा चुनाव में गढ़वा में विपक्षिओ की जमानत जप्त हो जाएगी। उनके विकास कार्यां एवं हेमंत सरकार की चलायी जा रही जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में महिला, पुरूष, बुजुर्ग, नौजवान आदि झामुमो में शामिल हो रहे हैं। लोगों का झामुमो के प्रति बढ़ते रूझान से विरोधियों की निंद उड़ गई है। इसी बचैनी में जुमलेबाजों की फौज गढ़वा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे जुमलेबाजों के झांसे में नहीं आना है। विकास विरोधियों को सबक सिखाना है। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान शामिल होने वालों में गढ़वा शहरी क्...

पाना है अपना अधिकार, तो जरूरी है हेमंत सरकार : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि जनता को अपना पूरा अधिकार पाने एवं क्षेत्र का संपूर्ण विकास के लिए राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाना जरूरी है। जनता ने यदि थोड़ी सी भी भूल की तो गढ़वा के विकास का पहिया रूक जायेगा। मंत्री श्री ठाकुर गढ़वा प्रखंड के ओबरा एवं तुलबुला खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मंत्री श्री ठाकुर ने विभिन्न गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।   मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के किसानो का दो लाख रूपये लोन, गरीबों बकाया बिजली बिल माफ कर दिया। 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। सभी बेटी बहनों को 1000 रूपये से बढ़ाकर दिसंबर माह से 2500 रूपये प्रतिमाह दिया गया है। जबकि पूरे गढ़वा के गांव-गांव में बेहतर सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सका, शिक्षा सारी सुविधा उपलब्ध करा दी ग...

रंका में सीएम हेमंत सोरेन का जनसभा, जानिए क्या कहा

गढ़वा/रंका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा को झारखंड एवं झारखंड की जनता से काई लेना देना नहीं है। बल्कि झारखंड की खनिज संपदा पर भाजपा की गिद्ध नजर टिकी हुई है। यही कारण है कि भाजपा हर हाल में झारखंड की सत्ता प्राप्त करना चाहती है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय रंका के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।   मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आगामी 13 नवंबर को पार्टी प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को ईवीएम में दूसरे नंबर पर स्थित चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां जुमलेबाजों की फौज आ रही है। इन लोगों ने पांच साल तक हमारी सरकार को गिराने का भरपूर प्रयास किया। अब गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को दिग्भ्रमित करते चल रहे हैं। भाजपा घर, परिवार, भाई-भाई, बाप-बेटा को आपस में लड़ाकर, समाज को तोड़कर, जाति धर्म का विभेद पैदा कर सत्ता हासिल करना चाहती है। जब भाजपा हमारे विधायकों को नहीं तोड़ सकी तो मुझे ही जेल में डाल दिया।...
Share on WhatsApp